Sunday, March 20, 2011

जीवन के रंग




हर्ष का उपहार ले वसंत की वो भोर हो

या तो जेठ मास में सूर्य वो कठोर हो

काननो मे घूमता हो कुंजर समूह कोई

लोहित गगन में या तो खग कुलों का शोर हो



जो समझ सके की एक देह के ये अंग हैं

तो कहोगे ज़िंदगी मे धूप छाँव संग हैं

हार की है रात तो जीत भोर लाएगी

हो कैसे भी पर सभी ये ज़िंदगी के रंग हैं



तो हमारी ज़िंदगी का बस यही एक सार है

हर कठिन रास्ते से भागना ही हार है

हर्ष और विषाद के जो रंग साथ घोल लो

तो हरेक दिन तुम्हारा होली का त्योहार है

तो हरेक दिन तुम्हारा होली का त्योहार है


No comments:

Post a Comment