Sunday, March 20, 2011

जीवन के रंग




हर्ष का उपहार ले वसंत की वो भोर हो

या तो जेठ मास में सूर्य वो कठोर हो

काननो मे घूमता हो कुंजर समूह कोई

लोहित गगन में या तो खग कुलों का शोर हो



जो समझ सके की एक देह के ये अंग हैं

तो कहोगे ज़िंदगी मे धूप छाँव संग हैं

हार की है रात तो जीत भोर लाएगी

हो कैसे भी पर सभी ये ज़िंदगी के रंग हैं



तो हमारी ज़िंदगी का बस यही एक सार है

हर कठिन रास्ते से भागना ही हार है

हर्ष और विषाद के जो रंग साथ घोल लो

तो हरेक दिन तुम्हारा होली का त्योहार है

तो हरेक दिन तुम्हारा होली का त्योहार है


Saturday, March 5, 2011

किम्कर्तव्यविमूढ़

देख रहा अनजान दृष्टि से पथ मुझको है और कहीं
निर्जन पथ पर चलने को साथ साथी कोई तैयार नहीं
एक मार्ग की और मै बढ़ता तो दूजा लगता और सही
इसी असमंजस के कारण तो रह जाता हूँ खड़ा वही
इसी तरह हर रातें बीती बीत गया बहुमूल्य सवेरा
किम्कर्तव्यविमूढ़ सोचता हूँ किधर है लक्ष्य मेरा