Monday, April 12, 2010

पंख लौटा दो

याद है अब भी मुझे बचपन का अपने वो जमाना
जब यूँ ही maO चल पड़ा था बनाने नया एक आशियाना
एक आंधी ले गया सपने उड़ा कुछ इस तरह
सीखा मैंने करुण क्रंदन, सीखा थक कर बैठ जाना
अनमने आवेश में सोच पराजित हूँ, मगर
बीते कल के दुर्गम गगन को आज छूना चाहता हूँ
पंख लौटा दो मेरे अब, की मै उड़ना चाहता हूँ

ek सुबह निद्रा टूटी तो दरवाजे पर शोर सुना
भाग रही थी भीड़ khIM, khIM p`itspQaa- घनघोर सुना
छुट मैं jaa}^M pICo na [sailae तो भाग चला
पाया वहा वेदना रजनी,जहाँ शांति का भोर sauna

नही जनता हूँ क्या पाया इस जग मे मैने किंतु

थक चुका इस विश्‍व से अब नव सृष्टि चाहता हूँ

पंख लौटा दो मेरे अब, की मै उड़ना चाहता हूँ

मेरे यौवन की सुनहली सी प्रभा मिट जाएगी

सागर टूट आने से पहले जीवन सरिता रुक जाएगी

मेरे जिन गीतों पे सारा झूमता जग आज है

महक उन गीतों की जग में कल कही खो जाएगी

तुम न रखो याद मुझको पर मै भुला सकता नहीं

बातों की तेरी इन कानो में अनुगूंज भरना चाहता हूँ

पंख लौटा दो मेरे अब, की मै उड़ना चाहता हूँ

पंख लौटा दो मेरे अब, की मै उड़ना चाहता हूँ

No comments:

Post a Comment